14 फ़रवरी 2012 - 20:30

ईरानी विदेशमंत्री ने बहरैनी जनता के दमन को रोकने के लिए विश्व समुदाय से प्रयास करने की अपील की है.......

ईरानी विदेशमंत्री ने बहरैनी जनता के दमन को रोकने के लिए विश्व समुदाय से प्रयास करने की अपील की है।श्री अली अकबर सालेही ने राष्ट्र संघ के महासचिव, सुरक्षा परिषद के प्रमुख, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव, युरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख, अरब संघ के महासचिव, अफ़्रीक़ी संघ के महासचिव और गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख को अलग अलग पत्र भेज कर, बहरैन की स्थिति पर ईरान की गहरी चिंता का उल्लेख किया है और इस देश की जनता के विरुद्ध विदेशी सैनिकों के हस्तक्षेप के ख़तरनाक परिणामों की ओर से सचेत किया है। विदेशमंत्री ने अपने इन पत्रों में बहरैन की जनता के शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसक दमन की ओर संकेत करते हुए कहा है कि योजनाबद्ध ढंग से जनता के दमन और मानवाधिकारों के हनन के परिणाम स्वरूप और विदेशी सैनिकों द्वारा बहरैनी जनता की शांतिपूर्ण मांगों को कुचले जाने के कारण गत एक वर्ष में इस छोटे से देश में दसियों लोग शहीद हुए हैं जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।......166